F-16 Fighter Jet: अमेरिका ने 45 करोड़ डॉलर की दी वित्तीय सहायता, पाकिस्तान हुआ गदगद
अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former President Donald Trump) के फैसले को बदल दिया है. उन्होंने पाकिस्तान (Pakistan) को F-16 फाइटर जेट (F-16 Fighter Jet) के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर देने की मंजूरी दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान को यह वित्तीय मदद अभी और बाद में आतंकवाद को रोकने के लिए दी जा रही है. अहम बात ये है कि, पिछले चार साल में इस्लामाबाद (Islamabad) को दी जा रही यह सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता है.
आपको बता दे कि, डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की वित्तीय सहायता पर बैन लगा दिया था. उन्होंने ये कदम यह कहते हुए उठाया था कि, "आतंकवादी सगठनों तालिबान और हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई में पाकिस्तान फेल रहा है".
अब जो बाइडेन ने इसे फैसले को पलट दिया है. यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी संसद को दी. इसमें कहा गया कि, "इस्लामाबाद को वर्तमान और भविष्य में भी आतंकवाद से जुड़े खतरों से निपटने में काफी मदद मिलेगी".
विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कांग्रेस (Congress) को प्रस्तावित अधिसूचना में कहा गया है कि विदेशी सैन्य बिक्री की सूचना है. इससे पाकिस्तान की वायु सेना (Air Force) के एफ-16 कार्यक्रम को जारी रखा जा सकेगा। यह एक महत्वपूर्ण आतंकवादी रोधी सहयोगी है".
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News